पंच दिवसीय आभासी फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ शानदार समापन

संस्कार उजाला जिला प्रभारी अमित शर्मा 26 मार्च बृहस्पतिवार, रात्रि 8:30 बजे कार्यक्रम का समापन विधिवत तरीके से हुआ l
News

2026-03-27 19:50:53

पंच दिवसीय आभासी फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ शानदार समापन संस्कार उजाला जिला प्रभारी अमित शर्मा 26 मार्च बृहस्पतिवार, रात्रि 8:30 बजे कार्यक्रम का समापन विधिवत तरीके से हुआ l क्षेत्रीय संयोजक, उत्तर क्षेत्र एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र, आदरणीय जगराम जी की प्रेरणा से शिक्षा संस्कृति उपन्यास मेरठ प्रांत एवं किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिंभावली, हापुड के संयुक्त तत्वाधान में डॉ नीलम कुमारी, अंग्रेजी विभागाध्यक्षा एवं प्रांत विषय संयोजिका, चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास, के अथक प्रयास से पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ आभासी माध्यम से रात्रि 7:00 से 8:00 तक 22 मार्च से हुआ l पांचो दिवस में अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने विचारों से श्रोताओं का ज्ञानवर्धन किया l प्रथम दिवस का विषय चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का योगदान था l मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर ओंकार सिंह, प्रांत संरक्षक तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अनिल मलिक, प्रांत अध्यक्ष ने की l दूसरे दिन का विषय चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास में पंचकोश अवधारणा रहा l विषय पर डॉ योगेंद्र सिंह, प्रांत संयोजक ने अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर साधना तोमर ,प्राचार्या आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड ने की l तृतीय दिवस का विषय चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास के अंतर्गत व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण रहा l मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर हरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय विषय संयोजक, शिक्षक शिक्षा ने श्रोताओं का ज्ञानवर्धन किया l तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर निवेदिता कुमारी, प्राचार्य, आर.जी.पी.जी. कॉलेज मेरठ ने की l चतुर्दशी दिवस का विषय चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास में शिक्षक की भूमिका रहा l मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर सुबोध सौरभ सिंह, क्षेत्रीय विषय संयोजक का पाथेय प्राप्त हुआ l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अनुप्रता शर्मा, प्राचार्य, विनायक विद्यापीठ मेरठ ने की l पंचम व अंतिम दिवस का विषय पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन रहा l मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर नीलम कुमारी, विभागध्यक्षा अंग्रेजी विभाग, उपस्थित रहे l जिन्होंने विभिन्न उदाहरणों के साथ श्रोताओं का मार्गदर्शन किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर पारुल त्यागी प्राचार्य रानी भगवती पीजी कॉलेज बिजनौर ने की l लगभग 100 से अधिक प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l प्रत्येक दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, तदोपरांत प्रस्तावना, अतिथि परिचय, धन्यवाद ज्ञापन तथा अंत में कल्याण मंत्र से समापन हुआ l कार्यक्रम में डॉक्टर वीरेंद्र तिवारी, प्रोफेसर राजीव अग्रवाल, डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, डॉ योगेंद्र गुर्जर, उमेश सेनरा, डॉ सतीश कुमार, डॉ गजेंद्र पुंडीर, सुश्री मौली, डॉक्टर लक्ष्मण नगर, डॉ रेनू अग्रवाल, प्रोफेसर जया शर्मा, डॉ उपासना शर्मा, डॉ ज्योति रस्तोगी, डॉक्टर कुष्मांडा आर्य, डॉक्टर रमेश चंद्रा, डॉक्टर अंशु शर्मा, डॉक्टर हरवीर सिंह, कुमारी कीर्ति कौशिक, दो ब्रह्मपाल सिंह, डॉक्टर रेखा खत्री, डॉक्टर शशांक, विजेंदर त्यागी आदि की गणमान्य उपस्थित रही l

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion