वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं सहशैक्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर आज दिनांक 30 मार्च 2026 को भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई
News

2026-03-31 20:37:24

दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर आज दिनांक 30 मार्च 2026 को भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुज़फ़्फरनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं सह-शैक्षिक पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष शर्मा (पीडीसी, जिला 310, इनर व्हील क्लब ऑफ मुज़फ़्फरनगर, धर्मपत्नी डॉ. अशोक शर्मा ) एवं विशिष्ट अतिथि श्री बृजमोहन सिंघल (कपड़ा व्यापारी एवं समाजसेवी) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति से शोभित सिंह (प्रबंधक) एवं राज सिंह (कोषाध्यक्ष) तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का अत्यंत प्रभावशाली एवं आकर्षक संचालन विद्यालय की मीडिया विभाग प्रमुख आचार्या श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा श्लोकों एवं शायरियों के माध्यम से किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अध्यक्षा रितु गोयल एवं उपाध्यक्ष योगेश द्वारा पटका पहनाकर किया गया। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण की श्रृंखला प्रारंभ हुई, जिसमें पुरस्कार विभाग प्रमुख रेशु सैनी जी द्वारा सह-शैक्षिक गतिविधियों के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया। व शारीरिक एवं खेल विषय शिक्षिका श्रीमती सीमा सिंह ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम 94.68% घोषित किया तथा सभी छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श पारुल माहेश्वरी एवं लक्ष्मी माहेश्वरी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात परीक्षा विभाग प्रमुख श्रीमती सपना मित्तल ने कक्षावार परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। जो इस प्रकार से रहा सर्वोच्च अंक -जूनियर वर्ग खुशी वर्मा 98•8% सीनियर वर्ग कनिका चौहान 98% कक्षा में स्थान- 6ए सुदीपा 96•05 % प्रथम 6सी गरिमा 96% द्वितीय 6सी अनन्या 94•4% तृतीय 7सी आरवी जैन 97•95%प्रथम 7सी यजूंशी 97•85 %द्वितीय 7बी श्रुति 97•4% तृतीय 8सी खुशी वर्मा 98•8 %प्रथम 8ए अनुगा 97•6%द्वितीय 8ए इशिका 97•3% तृतीय 9ई कनिका चौहान 95% प्रथम 9ई राधिका 94•83% द्वितीय 9सी आँचल 93•75% तृतीय विज्ञान वर्ग- 11बी दिव्यांशी यादव 91•41%प्रथम 11ए दीपिका 84•914%द्वितीय 11बी परी पाल 84•5% तृतीय कला वर्ग- 11ई आरोही वर्मा 90•16% प्रथम 11डी आस्था गोस्वामी 85•25%द्वितीय 11डी कुमकुम 81•33%तृतीय विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं- 7th सी आरवी जैन संस्कृत 8ए अनुगा कंप्यूटर 8ए हर्षिता नैतिक शिक्षा 8ए इशिका विज्ञान 8 बी आयुषी नैतिक शिक्षा 8 बी छवि शारीरिक शिक्षा 8सी जाह्नवी विज्ञान 8डी सौम्या नैतिक शिक्षा 8 डी अदिति कश्यप शारीरिक शिक्षा। समता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आचार्याओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती संतोष शर्मा जी ने श्रुति शर्मा मेमोरियल अवार्ड के अंतर्गत जूनियर वर्ग की टॉपर छात्रा खुशी वर्मा को 98.8% अंक प्राप्त करने पर ₹2400 की नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में डॉ. सविता शुक्ला (धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. उमाकांत शुक्ला ) ने कक्षा 7 की छात्रा आरवी जैन को संस्कृत विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर ₹2100 की धनराशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री शोभित सिंह जी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या द्वारा आगामी सूचनाओं की घोषणा के पश्चात समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि शिक्षा, संस्कार एवं उत्कृष्टता के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion