थाने में सुनवाई, जमीन से जुड़ी लड़ाई कालपी समाधान दिवस में एक झटके में निपटा मामला, दूसरे पर टीम रवाना!”

कालपी (जालौन) शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। तहसीलदार
News

2026-03-28 22:18:53

कालपी (जालौन) शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। समाधान दिवस में कुल 2 प्रकरण सामने आए, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरे मामले में तत्काल संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए रवाना कर दिया गया। ग्राम मगरोल निवासी रेखा देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनके कैंसर पीड़ित पति द्वारा बोई गई फसल को विपक्षी जबरन काट रहे हैं। वहीं ग्राम सुरहती थाना आटा की मुन्नी देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उसे मुक्त कराने की गुहार लगाई। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व मामलों में तेजी और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने जानकारी दी कि एक मामले का तत्काल समाधान कर दिया गया है, जबकि दूसरे मामले में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। इस दौरान चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल, सब इंस्पेक्टर ओमकार सिंह, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion