मुजफ्फरनगर बुढ़ाना में खटीक समाज ने भाजपा जिला महामंत्री सुनील दर्शन का किया भव्य स्वागत

दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में खटीक समाज
News

2026-03-26 00:17:17

मुजफ्फरनगर बुढ़ाना में खटीक समाज ने भाजपा जिला महामंत्री सुनील दर्शन का किया भव्य स्वागत दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में खटीक समाज द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री सुनील दर्शन जी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खटीक समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और उन्होंने उत्साहपूर्वक सुनील दर्शन जी का स्वागत किया।इस दौरान समाज के लोगों ने सुनील दर्शन जी को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके जिला महामंत्री बनने पर गर्व जताते हुए इसे समाज के लिए सम्मान की बात बताया।अपने संबोधन में सुनील दर्शन ने खटीक समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का भरोसा भी दिलाया।और कहा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।कार्यक्रम में खटीक समाज के जिला अध्यक्ष यशपाल पंवार, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री गौरव मुंडे, विजय मुंडे,राजेश खटीक, विनोद खटीक, मामचंद पंवार, विक्रांत खटीक ,अनिल तोमर ,राजेश्वर पंवार, सतपाल पंवार,अमर सोनकर, जयपाल पंवार,प्रदीप खटीक, सचिन खटीक,नितिन बागड़ी, विकास मिलवानिया ,मनीष, प्रियांक तोमर ,पुनीत पंवार, आकाश पवार, सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion