2026-03-28 00:57:58
त्रिनेत्र न्यूज रेवाड़ी। एनसीआर में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में एक और कड़ी जुड़ गई है। शुक्रवार को रेवाड़ी विधायक ने अत्याधुनिक सुविधाओं के सुसज्जित गढ़ी बोलनी चौक स्थित डा. सतीश अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। संचालक डा. सतीश के अनुसार यह सेंटर अंदरुनी बायोपसी का जिले का एकमात्र संस्थान होगा। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रिबन काटकर सेंटर का शुभारंभ करने के उपरांत यहां उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर के संचालक डा. सतीश यादव से आह्वान किया कि जरुरतमंदों को वाजिब दामों में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएं। प्रदेश सरकार भी आम आदमी को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह कृतसंकल्प है। इस अवसर पर डा. सतीश यादव ने बताया कि इस सेंटर में एफएनएसई, अंदरुनी बायोपसी समेत छोटे बच्चों के दिल की जांच की विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा आने वाले समय में सरकारी अस्पताल से आने वाली गर्भवती महिलाओं की प्रथम जांच पूरी तरह निशुल्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांग को देखते हुए नई तकनीक से सुसज्जित मशीनों के माध्यम से लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद पूर्व जिला पार्षद व शिक्षाविद अमित यादव ने डा. सतीश यादव को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ अल्ट्रासाउंड समेत एक विषय विशषेज्ञता के साथ यह सेंटर प्रारंभ किया गया है। जिससे लोग काफी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर एमएस गायनी डा. मीनल, डा. आदेश सक्सेना, भाजपा नेता दिनेश टींट, ज्ञान मास्टर, डा. रवि वातसल्य, डा. दीपक, डा. सुशील, राहुल यादव, कृष्ण कुमार, वेदप्रकाश, गजराज नंबरदार, विद्यासागर, डा. अजीत, डा. गजेंद्र, डा. शिवरतन, डा. सुनील यादव, डा. आत्मप्रकाश, डा. कंचन, डा. अनिल यादव, डा. नरेंद्र, डा. अशोक अरोड़ा समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।