2026-03-31 21:21:48
संस्कार उजाला जिला प्रभारी सहारनपुर जिलाधिकारी सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर द्वारा थाना देवबंद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जिला उपकारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों की सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित स्टाफ को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जेल परिसर में सतर्कता बनाए रखने, नियमित चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कारागार स्टाफ भी उपस्थित रहे।