विधायक लक्ष्मी राज सिंह भव्य श्रीराम शोभायात्रा में हुये शामिल।

राम नवमी पर निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा। ब्यूरो चीफ बुलन्दशहर। विधानसभा सिकंदराबाद में राम नवमी के पावन अवसर पर सिकंदराबाद
News

2026-03-27 20:27:23

नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में क्षेत्र के विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने सहभागिता करते हुए धर्म, संस्कृति और आस्था के इस पावन उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भक्ति, उत्साह और अनुशासन देखने लायक रहा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion