महावीर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संभाली रथ की कमान

दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित गौशाला रोड पर भगवान
News

2026-03-31 20:33:47

दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित गौशाला रोड पर भगवान भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्मकल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा का विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सारथी बनकर रथ को संचालित किया, जो उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण एवं आस्था का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और धार्मिक नारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, तपस्या, संयम और मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा, “भगवान महावीर जी द्वारा दिया गया ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह जैसे सिद्धांत न केवल व्यक्ति के जीवन को ऊंचाइयों तक ले जाते हैं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं। मंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion