2026-03-28 00:10:43
डीपीआरसी हॉल में में डीसी करेंगे 12 मामलों की सुनवाई फतेहाबाद, 27 मार्च। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 30 मार्च को बाद दोपहर 3 बजे लघु सचिवालय के समीप स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता डीसी डॉ. विवेक भारती करेंगे। बैठक में कुल 12 परिवाद रखे जाएंगे। सीटीएम गौरव गुप्ता ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में 2 परिवाद पिछली बैठक में रहे लंबित परिवाद है, जिनकी सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा 10 परिवाद नये रखे गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे निर्धारित तिथि को सही समय व स्थान पर अपने-अपने विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में डीडीपीओ, जिला नगरायुक्त व एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग टोहाना, अधीक्षण अभियंता जन सेवाएं मंडल फतेहाबाद, पुलिस अधीक्षक व मुख्य डाकपाल फतेहाबाद, पुलिस अधीक्षक व डीडीपीओ, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद फतेहाबाद तथा सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फतेहाबाद से एक-एक, पुलिस अधीक्षक से 2 परिवाद तथा एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद से संबंधित 3 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी, नागरिकों को मिलेगा त्वरित समाधान 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण चरण, 16 अप्रैल से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध फतेहाबाद, 27 मार्च। सीटीएम एवं नोडल अधिकारी जनगणना कार्य गौरव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनगणना का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) 1 मई, 2026 से 30 मई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 16 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक नागरिकों को जनगणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा वेबसाइट https://test.census.gov.in/se/ भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 01667-230722 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक जनगणना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं और इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।