2026-03-28 21:40:04
संवाददाता बड़ौत। क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गये । बड़ौत से बागपत जा रही मिनी बस की, सामने से आ रहे एक गैस टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर घायलों की चीखपुकार शुरू हो गई ।इस हादसे में सरूरपुर निवासी जावेद पहलवान (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खेकड़ा का रहने वाला बाबू , राकेश, अमन,सतबीर बडौत, भोती जलालपुर , कृष्ण निवासी बडोली, सतेन्द्र,रंजन बडौत,सचिन निवासी सरूरपुर समेत दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने मिलकर घायलों को तुरंत बड़ौत के सीएचसी व विभिन्न अस्पतालों और जिला अस्पताल में भर्ती कराया । हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।