राज्य मंत्री ने रोजगार मेले में 700 नवयुवकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र संस्कार उजाला जिला प्रभारी अशोक शर्मा

सहारनपुर । राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवन्त सैनी की उपस्थिति में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन
News

2026-03-26 17:27:08

राज्य मंत्री ने रोजगार मेले में 700 नवयुवकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र संस्कार उजाला जिला प्रभारी अशोक शर्मा सहारनपुर । राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवन्त सैनी की उपस्थिति में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिशा भारती कालेज ऑफ मैनेजमेंट एण्ड एजुकेशन दिल्ली रोड में किया गया। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा 700 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट करते हुए नियुक्ति पत्र भी दिये गए। जसवंत सैनी द्वारा उत्तर प्रदेश के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अभ्यर्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनका मनोबल बढाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का उद्देश्य रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने सरकार की योजनाओं के साथ-साथ रोजगार की दिशा में हो रहे कार्य से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार नई इंडस्ट्री के इन्वेस्टमेंट को बढ़ाकर रोजगार के अवसर और अधिक बढ़ाने में दृढ़ संकल्पित है। नई एक्सप्रेस वे बनाने से आने-जाने में कम समय लगता है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में कार्य कर रही है। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ० अजय कुमार सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम सहित लगभग 1300 बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion