उद्योग विभाग के पोर्टल इन्वेस्ट हरियाणा पर लंबित ना रहे एक भी आवेदन डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 27 मार्च। डीसी मीणा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक के लिए कारगर योजनाएं लागू की हुई हैं। सरकार के इन्वेस्ट हरियाणा
News

2026-03-27 23:32:54

रेवाड़ी, 27 मार्च। डीसी मीणा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक के लिए कारगर योजनाएं लागू की हुई हैं। सरकार के इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर किसी विभाग से संबंधित आवेदन 45 दिन से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में उद्योग विभाग की 42 वीं त्रैमासिक शिकायत निवारण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक मई, 2025 से अब तक हरियाणा उद्योग प्रोत्साहन केंद्र एचईपीसी के इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त हुए 1317 आवेदन अब तक स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 321 मामलों को विभिन्न कारणों से मंजूरी नहीं मिली। कृभको इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. के एक आवेदन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक मामला लंबित है। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ दीपक वर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह समस्या बनी हुई है, जिसका जल्दी ही निवारण करवा दिया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने उद्योग विभाग के पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि विगत तीन माह में सात शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनका निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जल्दी से जल्दी इन शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक रेणु बाला, विस्तार अधिकारी हिमांशु राव, आयुष विभाग से डा. राहुल बतरा, नगर योजनाकार विभाग से अनिल कुमार, औषधि नियंत्रण विभाग से रजनीश धारीवाल आदि मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion