2026-03-31 20:17:21
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पलवाड़ा रोड पर स्थित आश्रम में एक महाराज का फंदे से लटका शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है जब मछली बंदर मठ आश्रम में सोमवार को नेपाल के रहने वाले महाराज का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह 25 वर्षों से गढ़ की पलवाड़ा रोड पर स्थित आश्रम में रह रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक महाराज की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आश्रम के रहने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।