2026-03-26 19:23:08
प्रेस विज्ञप्ति जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद, एवं एच0एल0एम0 गु्रप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26.03.2026 को प्रातः 10.00 बजे एच0एल0एम0 गु्रप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद के परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुनील मिगलानी, चेयरमैन, एच0एल0एम0 गु्रप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद एवं विशिष्ट अतिथि डा0 अनुज अग्रवाल, निदेशक, एच0एल0एम0 गु्रप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुनील मिगलानी द्वारा अभ्यर्थियों को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पारम्परिक क्षेत्रों को पीछे छोडते हुए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो रहे है इस हेतु अभ्यर्थियों को तैयार रहना चाहिए । श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत देष- विदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों में अभ्यर्थियों को करियर ओरियन्टेड नौकरी हेतु अवसरों को रोजगार मेले के माध्यम से उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस हेतु विभाग निरन्तर प्रयास कर रहा है। वृहद रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल क्षेत्र से सम्बन्धित प्रमुख कम्पनियों में हमदर्द, आई0टी0सी0, कार्बन कोन्टिनेन्टल, प्रोपषॉप, डॉ0 रेड्डी, शाही एक्सपोर्ट, कोटेक महिन्द्रा बैंक, आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक,स्पेक्ट्रम, श्रीराम रिंग्स एण्ड पिस्टन,काल्को, गर्ग एसोसिएट इत्यादि 65 कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदो के सापेक्ष साक्षत्कार अभ्यर्थियों का साक्षत्कार एवं लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रकिया को किया गया। रोजगार मेले में लगभग 1800 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से लगभग 960 अभ्यथियों को कम्पनियों ने शॉर्टलिस्ट/चयनित किया। वृहद रोजगार मेले में रूपये 12000 प्रतिमास से लेकर 5 लाख तक वार्षिक पैकेज विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एच0एल0एम0 गु्रप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद कॉलेज के डा0 अनुज अग्रवाल, (निदेशक), डॉ0 धीरज शर्मा, डॉ0 मोहित जिन्दल, श्री सुजोय विश्वास, सुश्री प्रेक्षा सोनी, सुश्री निकिता यादव, श्री पंकज पराशर एवं श्री प्रयाग कौशिक द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता श्रीमति दिव्या त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा की गयी। जिला सेवायेाजयन कार्यालय, गाजियाबाद एवं एच0एल0एम0 गु्रप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद द्वारा वहृद रोजगार मेले की व्यवस्था का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी गाजियाबाद।