प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की ओर कदम

जेवर/नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फेज-1) का उद्घाटन किया। इस मौके
News

2026-03-28 22:02:36

जेवर/नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (फेज-1) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह एयरपोर्ट देश की सबसे बड़ी एविएशन परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। सरकार के अनुसार, पूरा प्रोजेक्ट विकसित होने के बाद यह एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र के विकास को नई गति देगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में व्यापार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। करीब 25 वर्षों से देखा जा रहा नोएडा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर में हवाई यातायात का दबाव भी कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का मानना है कि यह एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion