2026-03-27 19:33:40
06 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई। रिपोर्टर अरविन्द शुक्ला। सोनभद्र/ओबरा। सोनभद्र जनपद के थाना ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। थाना ओबरा में दर्ज मुकदमा संख्या 058/2026, धारा 333, 64, 115, 351, 127(2) बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 मार्च 2026 को सुबह करीब 6:05 बजे सेक्टर-09 चौराहा, ओबरा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राधेश्याम उर्फ हैदराबाद पुत्र तुलसी दास, निवासी ग्राम बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय एवं कांस्टेबल प्रवीण राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।