प्राइमरी स्कूल में सीएसआर के तहत संसाधन उपलब्ध कराए

फतह सिंह उजाला जटौली । राजकीय प्राथमिक विद्यालय जटौली-2 में आयोजित कार्यक्रम में सीएसआर एक्टिविटी के तहत केनरा बैंक, हेली मंडी
News

2026-03-28 00:39:11

फतह सिंह उजाला जटौली । राजकीय प्राथमिक विद्यालय जटौली-2 में आयोजित कार्यक्रम में सीएसआर एक्टिविटी के तहत केनरा बैंक, हेली मंडी के वरिष्ठ प्रबंधक संदीप कुमार और अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने विद्यालय को इनवर्टर, कुर्सियां, पानी की टंकी, मेज और बच्चों को बैग आदि वितरित किया गया। यह पहल शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति केनरा बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैंक का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए बैंक के निरंतर प्रयासों का एक उदाहरण है। नगर परिषद उप-अध्यक्ष अमित शर्मा ने विद्यालय को एक प्रिंटर भी भेंट किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रवीण ठाकरिया, पार्षद राकेश कुमार, नेनु शर्मा, करम बीर यादव, मती मनोज कुमारी, रवि चौहान, अजय मास्टर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष परीक्षित और मंडल महामंत्री विजय चौहान, ओमप्रकाश ,कृष्ण आदि ग्रामवासियों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion