भाजपा द्वारा जेवर एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बुलंदशहर में 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई
News

2026-03-27 20:42:27

बुलन्दशहर। । बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री वाल्मीकि ने किया। बैठक में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े संयोजकों, सह-संयोजकों तथा जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभोज किया तथा अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रदेश और देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक अवसर है। इस परियोजना से क्षेत्र में निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि पूर्व जिला महामंत्री त्यागी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष बंसल, अभय गर्ग, जिला उपाध्यक्ष पंडित त्यागी मोहित मावी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री केपी सिंह, नवीन शर्मा, कल्पना वर्मा, राहुल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion