राज्य स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता की मेजबानी रेवाड़ी में

त्रिनेत्र न्यूज रेवाड़ी। उपायुक्त एवं प्रधान, जिला बाल कल्याण परिषद्, रेवाड़ी के नेतृत्व में जिला बाल कल्याण परिषद्, रेवाड़ी में राज्य स्तरीय बाल
News

2026-03-28 00:49:54

त्रिनेत्र न्यूज रेवाड़ी। उपायुक्त एवं प्रधान, जिला बाल कल्याण परिषद्, रेवाड़ी के नेतृत्व में जिला बाल कल्याण परिषद्, रेवाड़ी में राज्य स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओ का आयोजन 13 से 15 अप्रैल, 2026 को बाल भवन, रेवाड़ी में होगा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद्, चंडीगढ़ ने रेवाड़ी को तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ के आयोजन एवं मेजबानी के लिए चुना। श्री वीरेन्द्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी ने बताया कि जिला रेवाड़ी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन उपायुक्त रेवाड़ी के नेतृत्व व मानद महासचिव, श्रीमति सुषमा गुप्ता के मार्ग दर्शन में करेगा। उन्होने बताया कि बाहरी जिलो के बच्चो के ठहरने की व्यवस्था आस्था कुंज में की जाएगी। बाल भवन, रेवाड़ी के प्रांगण में चार स्टेज बनाई जायेगी जहां पर बच्चे अपनी प्रतिभा दिखायेगे। उन्होने बताया कि बच्चो को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जायेगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion