2025-10-15 00:02:48
देवरिया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की मासिक मंगलवार को सपा कार्यालय देवरिया में जिलाध्यक्ष वंदना पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षक पंकज वर्मा ने सभी महिला पदाधिकारियों से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। बैठक में राष्ट्रीय महिला सभा की सचिव सुनैना कुशवाहा, प्रदेश सचिव प्रभा भारती, शांति देवी, अनीता भारती, दिव्या यादव, सुनीता यादव, वंदना कुशवाहा, जिला महासचिव पूनम निगम, लालमती यादव सहित कई महिला नेत्रियां मौजूद रहीं। सपा नेता गोपी यादव ने भी संगठनात्मक दिशा में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।