2026-03-28 21:01:50
सहारनपुर चिलकाना नगर सुल्तानपुर में श्री सत्संग मंडल के तत्वाधान में प्राचीन शिव मंदिर कंकरोवाला में चल रहे श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का हुआ समापन समापन अवसर पर धार्मिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर भंडारे का किया आयोजन । श्री कंकरो वाला मंदिर में चल रहे श्री रामचरितमानस मानस के अखंड पाठ के समापन पर पहुंचे समाजसेवी सुधीर कुमार जैन ,बालकृष्ण शर्मा, श्याम कुमार सैनी, जयपाल सैनी, संतोष अग्रवाल ,धर्मपाल गुप्ता, राकेशबाला, ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि श्री सत्संग मंडल के द्वारा की जाने वाली धार्मिक प्रतियोगिता से बच्चों को सनातन संस्कृति की जानकारी मिलती है जिससे हम सभी को भगवान श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके बताएं मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी अपने-अपने वर्ग में प्रथम द्वितीय,तृतीय व सांत्वना पुरस्कार पाने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्संग मंडल के शिवनंदन शर्मा ,आशु सैनी, निशांक जैन,गौरव गुप्ता, नीलकमल गुप्ता, सन्टी गुप्ता, दिनेश कुमार ,विकास सैनी ,सुमित कुमार, सीटू सैनी , शिवकुमार सैनी, बसंत गुप्ता, सचिन सैनी, आदेश सैनी,आदि रहे कार्यक्रम के अन्त में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन सत्संग मंडल के अध्यक्ष शिवनंदन शर्मा ने किया।