2026-03-28 00:23:45
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वाकान में प्रभु चरणो मे समर्पण का कार्यक्रम संत शिरोमणी - स्वामी प्रेमानंद जी महाराज का आयोजन रविवार,29 मार्च प्रातः 7:00 बजे पंजाबी धर्मशाला पर किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला प्रधान विपिन ढींगरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की गरिमा बढ़ायेंगे। प्रमुख चिकित्सक डा० आत्मप्रकाश यादव विशिष्ट अतिथि रहेंगे। संस्था की ओर से प्रमुख शिक्षाविद राजेन्द्र सिह यादव चांदावास वाले, नवीन रोहिल्ला सीए कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश भाजपा, दयानंद आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, रविकान्त नेशनल ताइक्वांडो कोच का विशेष रूप से अभिनन्दन किया जायेगा। राधा कृष्ण के भक्ति गीतों पर सभी नृत्य का आनन्द लेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिये प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद डॉ बलबीर अग्रवाल, समाजसेवी राजेन्द्र गेरा, महिला प्रधान निशा सीकरी, महिला संयोजक शशि जुनेजा व पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज सहयोग कर रहे हैं।