डीजलपेट्रोल पर सख्त नजर 88 घंटे में चेकिंग, कालाबाजारी पर सीधा एक्शन

जनपद में ईंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी कालपी (जालौन) जनपद में डीजल
News

2026-03-27 21:02:34

जनपद में ईंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी कालपी (जालौन) जनपद में डीजल और पेट्रोल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, एस्सार और जीओबीपी कंपनियों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में साफ कहा गया कि किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी पंपों पर प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाकर यह जानकारी दी जाएगी कि डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, ताकि आम जनता में किसी तरह की अफवाह या घबराहट न फैले। प्रशासन ने पूरे जनपद में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए हैं। ये अधिकारी हर 8 घंटे में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करेंगे और स्टॉक, रिजर्व और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि वितरण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से रोका न जाए। अगर कहीं भी कालाबाजारी, कृत्रिम संकट या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी साफ किया कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को घबराने या जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह सक्रिय और सुचारु रखा जाए, ताकि किसी भी स्थिति में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता प्रभावित न हो। बैठक में उपजिलाधिकारी, सीओ और जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion