टैक्स बार एसोसिएशन चुनाव आज, 21 उम्मीदवार मैदान में

हिसार / टैक्स बार एसोसिएशन वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव 28 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे
News

2026-03-27 23:44:39

हिसार / टैक्स बार एसोसिएशन वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव 28 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह चुनाव आयकर कार्यालय, सेक्टर-14, हिसार परिसर में संपन्न होंगे, जहां मतदान की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चुनाव अधिकारी सीए राम बाबू अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पदों—जैसे प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य—के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों द्वारा अपने-अपने स्तर पर सदस्यों से संपर्क कर समर्थन जुटाने का दौर जारी है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मतदान के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा और मतदान स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion