वैश्विक महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल पर कर कटौती राहत

सोनीपत, 27 मार्च वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क
News

2026-03-28 00:30:37

सोनीपत, 27 मार्च वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती कर आम जनता को राहत देने का निर्णयम् लिया है। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को इस कदम को जनहित में लिया गया साहसिक फैसला बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर का शुल्क पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब कच्चे तेल की कीमतें एक महीने में लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसके कारण विश्व के कई देशों में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में ईंधन कीमतों में 30 से 50 प्रतिशत, उत्तर अमेरिका में लगभग 30 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत और अफ्रीका में करीब 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। ऐसे वैश्विक दबाव के बावजूद भारत ने कर कटौती का रास्ता अपनाकर नागरिकों को राहत देने का निर्णयम् लिया। इस कदम से परिवहन लागत घटेगी, जिससे खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही तेल कंपनियों पर पड़ने वाला वित्तम् संबंधी दबाव भी कम होगा। सरकार ने डीजल पर 21 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर तथा विमान ईंधन (एटीएफ) पर 29 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाकर देश में ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रबंध किया है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सरकार ने अपने कर राजस्व में कमी स्वीकार कर नागरिक हित को सर्वोपरि रखा है। यह निर्णय दर्शाता है कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों में भी आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और जनता को महंगाई से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मर्यादा, ज्ञान और वीरता का आदर्श हैं राम: गुरुमां -रामनवमी पर आश्रम में संन्यास दिवस का आयोजन सोनीपत, 27 मार्च (अजीत कुमार) ऋषि चैतन्य आश्रम गन्नौर में गुरुवार को रामनवमी तथा आनंदमूर्ति गुरुमां के संन्यास दिवस का आयोजन भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ गुरु वंदना और राम, जय राम, जय जय राम के सामूहिक संकीर्तन से हुआ, जिससे आश्रम का वातावरण भक्तिमय बन गया। बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे और पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया गया। गुरुमां ने नवमी अंक के आध्यात्मिक महत्व पर कहा कि मर्यादा, ज्ञान और वीरता का आदर्श राम हैं। गुरुमां ने कहा कि अंक नौ पूर्णता और सिद्धि का प्रतीक है तथा रामनवमी इसी पूर्णता का उत्सव है। पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने बताया कि राम अवतार केवल दैवी लीला नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए आदर्श मार्गदर्शन है। नारद प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इंद्र वास्तव में मन चंचलता का प्रतीक है। साधना के समय मन वासनाओं के रूप में बाधाएँ उत्पन्न करता है। नारद ने तप से मन पर विजय प्राप्त कर ली, परंतु श्रेष्ठ होने का सूक्ष्म अहंकार उन्हें पतन की ओर ले गया। इसी भाव में उन्होंने विष्णु को मनुष्य रूप में जन्म लेने और पत्नी वियोग सहने का श्राप दिया, जिससे राम अवतार का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह कथा साधकों को अहंकार से सावधान रहने की सीख देती है। जनक की पुष्पवाटिका में राम और सीता के प्रथम मिलन तथा निष्काम गौरी पूजन का वर्णन कते हुए कहा कि स्वयंवर में राम को देखकर विदेह राजा जनक का हृदय अपार शांति से भर गया था, जो दिव्य पवित्रता का प्रतीक है। गुरुमां ने राम को मर्यादा, ज्ञान और वीरता का आदर्श बताते हुए तुलसीदास और वाल्मीकि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भजनों पर झूमते साधकों के साथ सत्संग का समापन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। नशा कारोबार पर नजर हर मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी जरुरी सोनीपत, 27 मार्च (अजीत कुमार) सोनीपत उपायुक्त नेहा सिंह ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में ठोस साक्ष्यों के आधार पर मजबूत पैरवी की जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। नशा समाज के लिए गंभीर अभिशाप है और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए प्रशासन, पुलिस और आमजन को मिलकर प्रयास करने होंगे। लघु सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिले के हर मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। नियमों का पालन न करने वाले स्टोर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमित निरीक्षण कर अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लग सके। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र के नशामुक्ति केन्द्रों की सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, चिकित्सकीय देखरेख और पुनर्वास सेवाओं की निरंतर जांच करें। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित वातावरण और बेहतर उपचार मिल सके। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में नियमित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। विशेषज्ञों के माध्यम से सेमिनार, कार्यशालाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस को शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में चिन्हित अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर लक्षित सरीन, नरेन्द्र सिंह, निर्मल नागर, सुभाष चंद्र, प्रवेश कादियान, अनमोल और दीपक हुड्डा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion