एसडीएम का निजी ड्राइवर निशु त्यागी एक लाख रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

टीम की जांच और निशु त्यागी से पूछताछ में नये नाम भी आ सकते हैं सामने ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक खेकड़ा। तहसील में एसडीएम निकेत वर्मा
News

2026-03-31 20:10:56

टीम की जांच और निशु त्यागी से पूछताछ में नये नाम भी आ सकते हैं सामने ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक खेकड़ा। तहसील में एसडीएम निकेत वर्मा के निजी ड्राइवर निशु त्यागी को एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।सोमवार दोपहर खेकड़ा तहसील परिसर में उक्त कार्रवाई की गई, जिसके बाद से घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और तहसील कर्मियों में हडकंप सा देखा गया। बता दें कि, तहसील क्षेत्र के भगौट गाँव निवासी तथा गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्कू नंबरदार उर्फ अक्षय कुमार का खेकड़ा तहसील में कुर्रेबंदी का मुकदमा 2021 से चल रहा है।उस मामले को रफा दफा करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई, जिसकी उसने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। अक्षय कुमार का आरोप है कि, एसडीएम के कहने पर ही निशु त्यागी ने उनसे बातचीत शुरू की थी।उसने शुरुआत में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में एक लाख रुपये पर सहमति बनी, जिसमें आधी रकम पहले और आधी बाद में देने की शर्त रखी गई थी । उसने इस मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी , जिसपर टीम ने योजना बनाकर आज दोपहर निशु त्यागी को खेकड़ा तहसील से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम, निशु को खेकड़ा थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। एंटी करप्शन टीम ने इस पूरे मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।एंटी करप्शन टीम के मेरठ प्रभारी मयंक कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। रिश्वत की रकम बरामद होने के बाद आरोपी चालक निशु त्यागी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम के निजी चालक की गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है तथा एक बार फिर से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी की समस्या को उजागर किया जा सका है। समझा जा रहा है कि,एंटी करप्शन टीम द्वारा की रही जांच का दायरा और भी बढेगा तथा इस रिश्वतखोरी के बाद और भी खुलासे होने पर नये नाम भी आ सकते हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion