थाना चिलकाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली 01 नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

संस्कार उजाला जिला प्रभारी सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे
News

2026-03-28 21:22:13

संस्कार उजाला जिला प्रभारी सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतू आदेशित किया गया है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार मे लिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी सिमरन सिंह ( IPS) के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28.03.2026 को चैकिंग के दौरान थाना चिलकाना पुलिस द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त नौशाद पुत्र नासिर निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को सुल्तानपुर से फिरोजाबाद रोड पर कच्चे रास्ते पर बाग के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0स0 113/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion