2026-03-28 23:07:38
बुलन्दशहर। भारत के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट (गौतमबुद्धनगर) दौरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने रूट डायवर्जन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बसों के सुचारू संचालन एवं यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।