2026-03-28 23:02:45
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद। बुलन्दशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी श्रुति ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से उनके रखरखाव एवं सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मशीनों के रखरखाव, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रवेश व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार सहित निर्वाचन से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।