2026-03-26 20:49:47
*गौरजा माता धमार्थ सेवा समिति द्वारा मां भगवती का 10 वॉ विशाल जागरण आयोजित,भक्ति गीतों और झांकियों ने बांधा समां -माता के जयकारों से गूंज उठा पंडाल **संस्कार उजाला जिला प्रभारी अमित शर्मा गढ़मुक्तेश्वर में स्थित रेलवे फाटक के समीप गौरजा माता के मंदिर पर नवरात्रि के पावन अवसर पर गौरजा माता धमार्थ सेवा समिति द्वारा मां भगवती का दसवां विशाल जागरण आयोजित किया गया। साथ ही माता का भव्य श्रृंगार भी किया गया राहुल सांवरिया आर्ट ग्रुप पार्टी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया भजन गायकों में पं.सचिन शर्मा,रोहित लाडला,नीतू तोमर,नीशू बांगा राहुल गर्ग,राहुल सांवरिया,रामवीर सिंह, ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी,जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।राहुल सांवरिया आर्ट ग्रुप ने गणेश, राधा कृष्ण, सुदामा, शंकर तांडव, काली मां और हनुमान की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनकी भव्यता ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गौरजा माता मंदिर समिति अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक सूबेदार मेजर महक सिंह प्रजापति ने कहा कि देवी जागरण से श्रद्धा और भक्ति का संचार होता है और यह आयोजन समुदाय को एकजुट करता है। मौके पर राजेन्द्र प्रजापति,पप्पन प्रजापति,मोहित प्रजापति,रणजीत नाथ प्रजापति, रिंकू प्रजापति,नवरत्न प्रधान, ईश्वर प्रजापति, सत्यप्रकाश प्रजापति, प्रेम भगत जी, कुमरपाल भगत जी सोनू, राहुल,दीपक प्रजापति सिंभावली,आदि भक्त लोग उपस्थित रहे