जनपद के प्रभारी मंत्री ने किया बडौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, मरीजों व तीमारदारों से जानी वास्तविकता

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक बडौत। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने बड़ौत में सीएचसी का औचक निरीक्षण
News

2026-03-31 20:46:38

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक बडौत। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने बड़ौत में सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की। इस दौरान, राज्यमंत्री सैनी ने इमरजेंसी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, एनबीएसयू और बीपीएचयू लैब आदि का भी निरीक्षण किया।इसके साथ ही विभिन्न विभागों में चल रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। सीएचसी निरीक्षण के दौरान मरीजों ने बताया कि, उन्हें सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ समय पर और सुचारू रूप से मिल रही हैं। मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, भाजपा नेता रविंद्र आर्य आदि मौके पर मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion