गांव में गूंजा सपा का नारा, रुकमणी के स्वागत में जुटी भीड़

कालपी (जालौन) समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचीं रुकमणी देवी निषाद
News

2026-03-27 21:28:55

कालपी (जालौन) समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचीं रुकमणी देवी निषाद का गुढ़ापुरवा में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां सैकड़ों समर्थकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रुकमणी देवी ने अपनी बहन और पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। इस दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला और ग्रामीणों ने फूलन देवी की विरासत को याद किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। धानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार अमरसिंह चन्देल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और इसे पार्टी के लिए गर्व का क्षण बताया। सभा को संबोधित करते हुए दीपराज गुर्जर ने रुकमणी देवी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका नेतृत्व महिलाओं को नई दिशा देगा और संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अजीत यादव, हाजी अजमत, श्याम यादव, हरदयाल यादव, राजकुमार बाल्मीकि, जमील अंसारी, राघव अग्निहोत्री, जन्टरसिंह निषाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। गांव में रुकमणी देवी के आगमन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे साफ है कि आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में उनका प्रभाव और मजबूत होने वाला है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion