2026-03-27 19:48:00
यूपीसीए करेगी अंडर-16, 19 व 23 तथा रणजी टीम का गठन हेतु ट्रायल 01 अप्रैल से गाजियाबाद में संवाददाता आशीष चंद्रमौलि बड़ौत। उत्तर प्रदेश की क्रिकेट एसोसिएशन यानि यूपीसीए ,अंडर- 16, 19, 23 उम्र के क्रिकटर्स एवं रणजी ट्रॉफी टीम के गठन के लिए जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन करेगी।यह चयन प्रक्रिया 1 से 3 अप्रैल तक होगी।गाजियाबाद में इसके लिए ट्रायल लिया जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी ने बताया कि, चयन प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। यह ट्रायल गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इसमें 1 अप्रैल को अंडर-19 तथा 2 अप्रैल को अंडर-16 एवं 23 और 3 अप्रैल को रणजी ट्रॉफी टीम के लिए चयन होगा। बताया कि,चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण कराया है।साथ ही खिलाड़ियों को अपने आयु वर्ग के अनुसार सुबह 6:30 बजे ट्रायल स्थल पर पहुंचना होगा। पंजीकरण रसीद और आधार कार्ड लेकर जाना भी जरूरी है।