सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद देखते ही देखते हैं घर में आग लग गई और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की इंद्रा नगर कॉलोनी में रविवार की देर रात गैस रिसाव के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी
News

2026-03-31 20:19:12

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की इंद्रा नगर कॉलोनी में रविवार की देर रात गैस रिसाव के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते घर में रखा सामान व नगदी जलकर राख हो गए। इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने बताया कि रविवार की रात घर में करीब 10:30 बजे अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद देखते ही देखते हैं घर में आग लग गई और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान फ्रीज, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दो स्मार्टफोन, कपड़े, बिस्तर व हजारों रुपए की नगदी जलकर राख हो गई। आग देख घर में अफरा तफरी मच गई। आग लगता देख मोहल्लेवासियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जानहानि नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion