मिशन शक्ति 5 के दूसरे चरण में पुलिस ने चलाया अभियान,

संवाददाता नीतीश कौशिकबागपत।मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना एएचटी की टीम द्वारा थाना छपरौली क्षेत्र के ग्राम
News

2026-03-26 00:34:27

मिशन शक्ति 5 के दूसरे चरण में पुलिस ने चलाया अभियान, महिला और कल्याण योजनाओं की दी जानकारी संवाददाता नीतीश कौशिकबागपत।मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना एएचटी की टीम द्वारा थाना छपरौली क्षेत्र के ग्राम लूम्ब में महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का विस्तार से बताया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 181 महिला हेल्पलाइन तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 1930, 1033 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।दूसरी ओर थाना रमाला क्षेत्र के किशनपुर बिराल चौराहे पर भिक्षावृत्ति विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें मौके पर कोई भी व्यक्ति भिक्षावृत्ति करता हुआ नहीं पाया गया। इस संबंध में होटल मालिकों एवं दुकानदारों को हिदायत दी गई कि, क्षेत्र में भिक्षावृत्ति न होने दें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion