जनगणना 2027 के प्रथम चरण के फिल्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

संस्कार उजाला संवाददाता नेहा शर्मा सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना -27 के पहले चरण मकान सूचीकरण
News

2026-03-26 17:31:11

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के फिल्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ संस्कार उजाला संवाददाता नेहा शर्मा सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना -27 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर बुधवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज, सहारनपुर में फिल्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (राजस्व) सलिल कुमार पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड अधिकारियों को डिजिटल उपकरणों, मोबाइल ऐप और जनगणना की प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें डेटा संग्रह के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग होगा। जनपद के सभी 122 फील्ड ट्रेनरों का दो बैच में प्रशिक्षण आज पूरा हो गया इसके बाद फिल्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणकों और सुपरवाइजरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे 22 मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण का कार्य बिना किसी त्रुटि के सम्पन्न कर सकें। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी, विजय प्रताप सिंह, सहायक निदेशक जनगणना, आशुतोष कुमार, मास्टर ट्रेनर राम गोपाल, नमन शर्मा, सर्व ज्योति नंदन सेठ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे l

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion