आज दिनांक 31.03.2026 को समय दोपहर 12ः00 बजे थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सरवट मदीना कालोनी में एक ही

परिवार के 04 सदस्यों द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर
News

2026-03-31 20:55:15

परिवार के 04 सदस्यों द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक इरशाद की बहन घर पर आयी हुई थी, ईदी देने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, इसके उपरान्त पहले पति ने जहर देकर या हत्या कर पत्नी व बच्चों का मार दिया जिसके बाद स्वंय पंखे में चादर बांधकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर फारेंसिक टीम व डॉग स्कवॉड मौजूद है तथा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। सभी न्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है तथा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतको के नाम-1. इरशाद पुत्र जरीफ उम्र करीब 35 वर्ष 2. नूरीन पत्नी इरशाद उम्र करीब 30 वर्ष 3. आहिल पुत्र इरशाद उम्र करीब 2-2.5 वर्ष 4. अक्षा पुत्री इरशाद उम्र करीब 3-4 माह सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने दी जानकारी

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion