2026-03-27 20:00:38
आज श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर एक देश भक्ति से प्रेरित होकर एक संघठन का विस्तार किया सभी की सहमति से संघठन का नाम राष्ट्र जन चेतना मंच रखा गया । दैनिक संस्कार उजाला ब्यूरो चीफ सतीश कौशिक मुजफ्फरनगर संगठन का मुख्य कार्य तिरंगे का सम्मान करना और कराना किया जाएगा संगठन द्वारा एक मुहिम चलाई जाएगी अगर कहि कोई तिरंगा खंडित मिलेगा उसका एकत्रीकरण करके उसे प्रशासन को सौपा जाएगा इसी के तहत पूरे जनपद के एक पॉइंट बनाये जायेगे जिसमे आप आदमी के पास कोई खंडित तिरंगा होगा वह उस पॉइंट पर जमा कर सकता है और देश भक्ति के कार्यक्रम किये जायेंगे वृक्षारोपण, रक्तदान, जलसंचय, लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार, लावारिस गौ वंश का अंतिम संस्कार और जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे और जल्द ही एक सोच एक विचार के मूल मंत्र के साथ संगठन का पूरे जनपद के साथ साथ पूरे प्रदेश में भी विस्तार किया जायेगा सभी की सहमति से विकास अग्रवाल को संघठन का अध्यक्ष चुना गया और अंकुर गुप्ता को उपाध्यक्ष,मनीष बंसल वरिष्ठ महामंत्री,चेतन देव् विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी, एडवोकेट कपिल गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए