2026-03-28 00:26:45
रेवाड़ी । रोहडाई पुलिस की एआरवी 584 की मुस्तैदी ने परिजनों की लौटाई खुशियां त्रिनेत्र न्यूज रेवाड़ी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना रोहडाई पुलिस ने एक 9 साल के बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया। प्रबंधक थाना रोहडाई निरीक्षक विद्यासागर ने बताया की गांव पाल्हावास निवासी एक व्यक्ति का 9 साल का बेटा शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों को बच्चा गायब मिला। परिजनों ने आसपास तलाश की, परंतु बच्चे का कही पता नहीं चला। इसी दौरान बच्चे के परिजनों ने डायल-112 पर कॉल करते हुए बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना रोहड़ाई की ईआरवी नं 584 गांव में पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे की तलाश करने के लिए गांव में सर्च अभियान चलाया, तो बच्चा दूसरे मोहल्ले में मिल गया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। दूसरे मोहल्ले के जिस घर में बच्चा मिला, वहा पर वह गांव के ही कुछ बच्चों के साथ प्रसाद लेने के लिए गया था। भोजन तैयार नहीं होने के कारण बच्चे को खाना (प्रसाद) खिलाने में समय लग गया। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। जो बच्चे के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का आभार जताया। प्रबंधक थाना रोहड़ाई ने कहा की ईआरवी नं 584 टीम की मुस्तैदी और त्वरित रिस्पांस की वजह से ही हम बच्चे को समय रहते ढूंढ पाए। हम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।