सोनभद्र में स्वच्छता पखवाड़ा2026 के तहत सोन नदी तट पर चला विशेष अभियान, दिलाई गई स्वच्छता शपथ।

ब्यूरो चीफ सोनभद्र अरविन्द गुप्ता। सोनभद्र/चोपन। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जिले में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने
News

2026-03-28 21:24:21

ब्यूरो चीफ सोनभद्र अरविन्द गुप्ता। सोनभद्र/चोपन। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जिले में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को सोन नदी सहित सभी जलस्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद घाट क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कम्पोजिट विद्यालय चोपन में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कविता यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान धर्म उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता एवं नदी संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion