शादी में संग्राम DJ की धुन पर नहीं, लातघूंसों पर थिरकी रात!

कालपी (जालौन) नगर के एक शादी समारोह में खुशियों का माहौल उस वक्त जंग के मैदान में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले
News

2026-03-28 22:15:35

कालपी (जालौन) नगर के एक शादी समारोह में खुशियों का माहौल उस वक्त जंग के मैदान में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। रात भर गूंजती शहनाई के बीच अचानक चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। पीड़ित गोलू पुत्र शिवकुमार यादव, निवासी आलमपुर बाईपास, ने कोतवाली कालपी में दी गई तहरीर में बताया कि 27/28 मार्च की रात करीब 3 बजे वह बुंदेलखंड गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दो नामजद समेत करीब 10-12 अज्ञात लोगों ने गोलू को घेर लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देकर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने त्वरित एक्शन लेते हुए उपनिरीक्षक ओमकार सिंह व देवेंद्र सिंह भदौरिया को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने शादी समारोहों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion