दुल्हन की मां ने जब कलेक्ट्रेट पहुंच कर गुहार लगाई*

गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एक विवाह दो दिन के लिए टालना पड़ा। बुधवार को युवती का विवाह होना था लेकिन मेहमानों के लिए बनने वाले
News

2026-03-26 20:46:58

*दुल्हन की मां ने जब कलेक्ट्रेट पहुंच कर गुहार लगाई* गैस सिलेंडर न मिलने के कारण एक विवाह दो दिन के लिए टालना पड़ा। बुधवार को युवती का विवाह होना था लेकिन मेहमानों के लिए बनने वाले खाने के लिए सिलेंडर की व्यवस्था न होने पर शादी को टाल दिया गया। दुल्हन की मां ने जब कलेक्ट्रेट पहुंच कर गुहार लगाई तो उन्हें छह सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। ऐसे में शादी अब 28 मार्च को होगी। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली के मढेया की रहने वाली विमलेश ने बताया कि उसकी बेटी शिवानी का विवाह जिला मुरादाबाद के रितेश के साथ गांव बदनौली में बुधवार को होना था। बुधवार को बारात आनी थी लेकिन दोपहर के समय प्रतिभोज के लिए हलवाई ने छह सिलेंडरों की मांग की। सिलेंडर उपलब्ध होने पर विवाह को टालना पड़ा। ऐसे में वह कलेक्ट्रेट पहुंची जिसके बाद उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की तो छह सिलेंडरों की व्यवस्था फिलहाल कर दी गई है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion