2025-08-17 23:15:14
बागपत।लायंस क्लब ने स्वच्छता अभियान के तहत यमुना पुल गौरीपुर पर एक विशेष सफाई अभियान चलाते हुए पॉलिथीन के उपयोग को रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अभियान का नेतृत्व लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया, जिनके साथ क्लब के समर्पित सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान, यमुना पुल गौरीपुर पर बंधी हुई पॉलिथीन व अन्य कचरे का निस्तारण किया गया तथा अध्यक्ष अजय शर्मा ने समाज से अपील की कि, पॉलिथीन का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करें और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा, पॉलिथीन पर्यावरण के लिए हानिकारक है और हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित रखें।कहा कि, छोटे छोटे प्रयासों से हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। लायंस क्लब के स्वच्छता अभियान में राजपाल शर्मा, एड गजेंद्र सिंह बली डॉ सुरेश कौशिक ,प्रमोद प्रकाश शर्मा राजेंद्र यादव ,विनोद कुमार शर्मा, नीरज नैन ,महबूब खान जितेंद्र कुमार, अरविंद गुप्ता आदि लायन सदस्यों ने भागीदारी की।