जिले में पर्यटन विकास की 5389.65 लाख की 06 परियोजनाएं हुई स्वीकृत

जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित किए
News

2025-04-11 23:02:55

अलीगढ़ 11 अप्रैल 2025 (सू0वि0): जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित किए जाने एवं उन्हें पर्यटन सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 5389.65 लाख की 06 परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ-साथ पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी। जिला पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा ने जिले में 5389.65 लाख रूपये की 06 परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत कार्यों में 4946.87 लाख से फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को उच्चीकृत कर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमंेट की स्थापना के साथ ही मा0 सांसद श्री सतीश कुमार गौतम द्वारा प्रस्तावित विधानसभा बरौली के ब्लॉक चण्डौस में 122.39 लाख से भोजताल का पर्यटन विकास, मा0 विधायक छर्रा ठा0 रवेन्द्र पाल द्वारा प्रस्तावित ब्लॉक अकराबाद में 51.92 लाख से दभौरा हंसगढ़ी के मध्य प्राचीन शिव मंदिर (वनखण्डी मंदिर) का विकास, मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री एवं विधायक अतरौली श्री संदीप सिंह द्वारा प्रस्तावित ब्लॉक बिजौली में 95.96 लाख से बिजौली स्थित महादेव मंदिर परिसर का विकास, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर द्वारा प्रस्तावित 73.94 लाख से जीटी रोड नौरंगाबाद स्थित नव देवी दुर्गा मंदिर का विकास, मा0 विधायक शहर श्रीमती मुक्ता संजीव राजा द्वारा प्रस्तावित 98.57 लाख से श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन सुविधाओं के सृजन के कार्य शामिल हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion