2026-03-26 19:16:01
मारपीट से तंग आकर मायके भैंसवाल गई विवाहिता को आश्वासन के बाद धनौरा सिल्वर नगर लाए परिजनों ने गला दबाकर की हत्या पुलिस जांच में जुटी, ससुरालीजन फरार संवाददाता नीतीश कौशिक बागपत।जनपद के धनोरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार रात विवाहिता सुमन कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर गाँव पहुंचे शामली जनपद के भैंसवाल निवासी मृतका के परिजनों ने उसके पति अनिल कश्यप सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका सुमन के भाई प्रमोद कश्यप ने बताया कि, उनकी बहन की शादी करीब 20 वर्ष पहले धनोरा सिल्वर नगर के अनिल कश्यप से हुई थी। उनके दो बेटे मुदित और सफे हैं।बताया कि, सुमन का पति उसे आए दिन मारपीट करता था। इस कारण वह चार महीने पहले अपने दोनों बेटों के साथ मायके भैंसवाल आकर रहने लगी थी। बताया कि, करीब एक माह पूर्व ससुराल से कुछ लोग घर आए और उन्होंने सुमन को आश्वासन दिया कि, आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। इसके बाद सुमन को उनके साथ ससुराल भेज दिया गया। बुधवार रात परिजनों को सूचना मिली कि ,ससुराल वालों ने सुमन की मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर दी है। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ,तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।