2025-09-09 19:54:35
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंग्लिश विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा को बीती 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिसके बाद उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से भी हुई। दिल्ली से लौटने के बाद मनोज अलीगढ़ी ने प्रोफेसर विभा शर्मा से मुलाकात की और जिले का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दी। मनोज अलीगढ़ी भी महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं और उन्होंने उनके विनम्र व सरल स्वभाव के बारे में प्रोफेसर विभा से चर्चा की। बता दें कि देश भर से 21 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया है। जिसमें प्रोफेसर विभा शर्मा एक हैं। इतना ही नहीं वह अलीगढ़ की पहली शिक्षक हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। जिसके बाद मनोज अलीगढ़ी ने बुके देकर शहर वासियों की तरफ से प्रोफेसर विभा का स्वागत किया। प्रो. विभा शर्मा रंगमंच प्रदर्शन, अनुवाद, अंग्रेजी सांस्कृतिक पर्यावरण मानविकी अंग्रेजी भाषा शिक्षण आदि से अध्ययन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। मनोज अलीगढ़ी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा के क्षेत्र में उन्होंने दर्जनों अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मेलनों और संगोष्ठियों के माध्यम से अपनी अकादमिक विद्यमानता और गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अंग्रेजी भाषा को लेकर उनके लेख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित की किया जा चुके हैं। इसको लेकर उनका निरंतर योगदान रहता है। वे 2013 से स्टॉकहोम विश्वविद्यालय स्टॉकहोम और स्वीडन में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में भी योगदान कर रही है। बातों ही बातों में पता चला कि उन्हें जर्मनी जापान चिल्ली और नेपाल आदि देशों की यात्रा के लिए फैलोशिप भी प्रदान की गई है। वह अपने शोध पत्र की प्रस्तुति के लिए स्पेन और ऑस्ट्रिया भी जा चुकीं हैं। वह डीआरएस, यूजीसी, एसएपी डिप्टी कोऑर्डिनेटर भी है। मैंने बातों ही बातों में उनके अध्ययन अध्यापन की विश्व भर की यात्रा को जाना और महसूस किया। इन्हीं चंद शब्दों के साथ विभा जी को बहुत-बहुत बधाई और अनंत शुभकामनाएं वह अध्ययन अध्यापन की यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाती रहें।