भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने, जिला अध्यक्ष बघेल के बयान पर किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल, द्वारा दिए गए
News

2025-09-12 16:55:54

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल, द्वारा दिए गए बयान पर एक पलटवार करते हुए कहा की सबसे पहले विधानसभा चुनाव में, प्रदेश के किसानों से झूठ बोलकर 2 लाख तक का कार्य माफ करने की घोषणा को लेकर सरकार बनाई थी प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा किसानों के आंदोलन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार में गोलियां चलवानी गई और मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन पर कांग्रेस ने झूठा भड़का कर किसानों को गुमराह किया गया । जबकि आपकी कांग्रेस हमेशा किसानों से झूठ बोलकर सरकार में आती रही और किसानों के विकास की चिंता नहीं की। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने कहा कि, मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों के साथ सुख दुख में खड़ी रही है हर आपदा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पार्टी का कार्यकर्ता जन सेवा भाव से कार्यकर्ता रहा है कांग्रेस की एक ही संस्कृति रही है कि झूठ बोलकर गुमराह करना जबकि मध्य प्रदेश में खाद का कोई संकट नहीं है जिले के किसानों को शासन और प्रशासन की व्यवस्था अनुसार विक्रिया केदो पर शांति और सद्भावना के साथ खाद का वितरण किया जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष किसानों को झूठ बोलकर गुमराह ना करें जबकि खाद वितरण में सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने फसल बीमा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज के आरोपों को घड़ियाली आंसू करार दिया है। ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से फसल बीमा की सुरक्षा प्रदेश के किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है, जो हर संकट के समय उन्हें सहारा दे रही है। किसान हितैषी बनने का ढोंग करने की बजाय कांग्रेस को अपने वो काम बताना चाहिए जो कांग्रेस की सरकारों ने किसानों के हित में किए हों।भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किसानों का उपयोग करना जानती हैं। उसके लिए किसान राजनीति के औजार या वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं है। यही वजह है कि देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की बेहतरी के लिए कोई कदम नहीं उठाए। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने जो ग्राम सड़क योजना शुरू की थी, उसके फलस्वरूप किसान आज आसानी से अपनी उपज को बाजार तक पहुंचा पा रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का लाभदायक मूल्य दिलाने के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने लागू किया और उन्हीं की पहल पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई। अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार किसानों पशुपालकों और मत्स्य उत्पादकों के हित को देखते हुए कोई समझौता नहीं किया है। कांग्रेस ने अपने दशकों के शासन में किसान हित में ऐसा कोई काम किया हो तो बताए।भाजपा , जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ तो फसलों को हुए नुकसान के समय किसानों को ढांढस बंधाने के लिए उनके खेतों तक पहुंचना भी जरूरी नहीं मानते थे। यही नहीं,बल्कि कांग्रेस पार्टी ने तो विधानसभा चुनाव के समय झूठे वादे करके किसानों को कर्ज के जाल में फंसा दिया था,जिससे भारतीय जनता पार्टी की तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें मुक्ति दिलाई थी। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया एवं मोर्चा जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसानों को लेकर अनर्गल बयानबाजी करने की बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि अगर उसकी सरकारों ने किसानों के हित में सोचा होता, तो आज देश-प्रदेश के अन्नदाता की स्थिति कुछ और होती।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion