2025-05-29 22:19:37
मौदहा हमीरपुर।कस्बे के ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध रूप से गुरुवार के दिन संपन्न कराया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व की कार्यकारिणी में आंशिक परिवर्तन किया गया पुरानी कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए निर्विरोध पदाधिकारी का चुनाव संपन्न हुआ।उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी में ध्वनिमत से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत किया जिसमें जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, महामंत्री नितेश सिंह चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर ,संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार, उप महामंत्री अरविंद कुमार ,प्रचार मंत्री ज्योत्सना कंचन, ऑडिटर राम -प्रसाद को निर्विरोध ढंग से चुना गया जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी रामबरन सिंह व सत्य प्रकाश गुप्ता सेवानिवृत्ति सहायक विकास अधिकारी ने किया।