2025-04-29 19:26:55
हथीन हरियाणा व्यापार मंडल की हथीन इकाई अध्यक्ष चौधरी नरेश चन्द सिंगला ने पलवल जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का जिला का कार्यभार संभालने पर हथीन व्यापार मंडल की तरफ से भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के गले में महाराजा अग्रसेन का पटका पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर परम्परागत रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल हथीन के अध्यक्ष चौधरी नरेश चन्द सिंगला के साथ हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, पलवल के प्रधान विनोद जैन, हथीन नगर पालिका के पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंघला, रेडिमेड संघ पलवल के प्रधान अनू गर्ग, व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष पियूष दिलावली, व्यापार मण्डल हथीन के महासचिव मुकेश गुप्ता, सुनील ठाकुर, सुरेश गुप्ता, अशोक बसंल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला को व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा व्यापार मण्डल की गतिविधियों से अगवत कराते हुए कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी गतिविधियों के साथ - साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर कार्य करता है। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला को विश्वास दिलाया की जिला के व्यापारी हर समय प्रशासन का सयोग पहले भी करते रहे हैं ओर आगे भी करते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा की पुलिस प्रशासन हर समय व्यापारियों के साथ है, व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।