2025-09-06 19:17:56
हजारीबाग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणजीत कुमार तथा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बरही क्षेत्र के जलाशय में मत्स्य पालन हेतु स्थापित केज कल्चर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संपूर्ण केज का अवलोकन किया और मत्स्य पालकों से संवाद कर उनकी कार्यशैली एवं अनुभवों की जानकारी ली।न्यायाधीश ने केज कल्चर पद्धति से किए जा रहे मत्स्य पालन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण आजीविका संवर्धन एवं मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तकनीक से न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने मछलियों को दाना भी खिलाया और मत्स्य पालकों को उनके कार्य में निरंतर प्रगति के लिए उत्साहित किया।